कौन हैं भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर गूगल डूडल बनाने वाले कलाकार पार्थ कोठेकर?
अहमदाबाद के कलाकार पार्थ कोठेकर के हैंड कट पेपर इलस्ट्रेशन को गूगल ने भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने डूडल के लिए चुना है। रिपोर्ट्स हैं कि उनका काम लंदन के नैचुरल हिस्ट्री म्यूज़ियम में प्रदर्शित किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्हें 2016 में न्यूज़ीलैंड सरकार द्वारा अपना आर्टवर्क प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया था।