कौन हैं भारत के चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के शंकर लालवानी?

बीजेपी के शंकर लालवानी ने इंदौर से 11,75,092 वोटों से जीत दर्ज की है जो चुनावी इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। 16 अक्टूबर, 1961 को जन्मे लालवानी के पिता जमनादास लालवानी आरएसएस के सदस्य थे। शंकर ने मुंबई से बीटेक की पढ़ाई की है। एबीवीपी के सदस्य रह चुके शंकर 2013 में इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रमुख बने थे।

Load More