ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर 17-वर्षीय ग्रैंड मास्टर गुकेश डी भारत के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। वर्तमान में क्लासिक चेस में गुकेश की लाइव रेटिंग 2755.9 है जबकि विश्वनाथन आनंद की रेटिंग 2754.0 है। वहीं, सूची में तीसरे स्थान पर विदित गुजराती, चौथे स्थान पर पेंतला हरिकृष्णा और पांचवे स्थान पर आर प्रग्नानंदा हैं।