कौन हैं भारत के टॉप गेमर्स जिनसे पीएम मोदी ने की मुलाकात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में गेमिंग इंडस्ट्री के भविष्य पर चर्चा के लिए टॉप भारतीय गेमर्स से मुलाकात की। गेमर्स में 26-वर्षीय ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी नमन माथुर, गेमप्ले वीडियो के लिए मशहूर 28-वर्षीय अनिमेष अग्रवाल, 26-वर्षीय माइनक्राफ्ट खिलाड़ी अंशु बिष्ट, 26-वर्षीय ईस्पोर्ट्स खिलाड़ी गणेश गंगाधर, 26-वर्षीय गेम डेवलपर तीर्थ मेहता, 23-वर्षीय पायल धरे और 27-वर्षीय मिथिलेश पाटनकर शामिल हैं।