कौन हैं भारतीय मूल के थरमन शनमुगरत्नम जो बनें हैं सिंगापुर के राष्ट्रपति?
भारतीय मूल के 66-वर्षीय थरमन शनमुगरत्नम शुक्रवार को सिंगापुर के 9वें राष्ट्रपति के रूप में चुने गए। पेशे से अर्थशास्त्री शनमुगरत्नम 2001 से राजनीति से जुड़े हैं और वह 2011-2019 तक सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री और 2007-2015 तक देश के वित्त मंत्री थे। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में बैचलर्स और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री ली है।