कौन हैं भारतीय मूल के निहार मालवीय जो होंगे पेंगुइन रैंडम हाउस के अंतरिम सीईओ?
दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस से मार्कस डोहले के इस्तीफे के बाद निहार मालवीय को कंपनी का अंतरिम सीईओ बनाया जाएगा। भारतीय मूल के मालवीय पेंगुइन रैंडम हाउस (अमेरिका) के प्रेसिडेंट और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं जो 1 जनवरी 2023 से सीईओ का पद संभालेंगे। मालवीय ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फाइनेंस-मार्केटिंग में एमबीए किया है।