कौन हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति जो बीजेपी में हुई हैं शामिल?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की 22-वर्षीय बेटी रीति तिवारी रविवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी रीति एक गायिका व लेखिका हैं और फिलहाल एक एनजीओ में काम करती हैं। रीति ने बताया कि वह एक समाज सेविका बनना चाहती हैं। रीति के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 12,000 फॉलोअर्स हैं।