कौन हैं मल्लिका सागर जो डब्ल्यूपीएल 2024 की नीलामी का करेंगी संचालन?
शनिवार को मुंबई में होने वाली विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 की नीलामी का संचालन मल्लिका सागर करेंगी। मल्लिका ने क्रिस्टीज़ (नीलामी कंपनी) से करियर शुरू किया था और दो दशक से ज़्यादा समय पहले न्यूयॉर्क में मॉडर्न इंडियन आर्ट की पहली नीलामी की थी। गौरतलब है, मल्लिका ने ही डब्ल्यूपीएल 2023 की भी नीलामी की थी।