कौन हैं महुआ मोइत्रा के एक्स-पार्टनर जय अनंत देहाद्राई?
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक्स-पार्टनर व क्रिमिनल लॉयर जय अनंत देहाद्राई लॉ चैंबर्स ऑफ जय अनंत देहाद्राई के संस्थापक हैं। उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री ली है। गौरतलब है कि जय और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ पर हीरानंदानी ग्रुप के दर्शन हीरानंदानी से 'नकद और उपहार' लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था।