कौन हैं मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं 23 वर्षीय श्वेता शारदा?
मिस यूनिवर्स-2023 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं श्वेता शारदा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और वह 16 साल की उम्र में मुंबई चली गई थीं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातक कर चुकीं 23-वर्षीय श्वेता 'डांस इंडिया डांस', 'डांस दीवाने' और 'डांस प्लस' में दिखी थीं और वह 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर रह चुकी हैं।