कौन हैं मीरा मुराती जिन्हें बनाया गया है ओपनएआई की अंतरिम सीईओ?
चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने सैम ऑल्टमैन को सीईओ के पद से हटाने के बाद सीटीओ मीरा मुराती को अंतरिम सीईओ बनाया है। मीरा के पास मेकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री है और उन्होंने गोल्डमैन सैक्स व ज़ोडियैक ऐरोस्पेस में इंटर्नशिप की है। वह टेस्ला में सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर और लीप मोशन में प्रॉडक्ट-इंजीनियरिंग की वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं।