कौन हैं मुकेश और नीता अंबानी के बेटे अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट?
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने रविवार को अपने बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी रखी थी। वह अरबपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं जो फार्मा कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति और अर्थशास्त्र में स्नातक किया है और गुरु भावना ठाकर से भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है।