कौन हैं मुरैना से ₹14 करोड़ की संपत्ति वाले बीएसपी उम्मीदवार जिन पर है ₹346 करोड़ का कर्ज़?
मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट से बीएसपी उम्मीदवार रमेश गर्ग के पास ₹14.5 करोड़ की कुल संपत्ति है जबकि उन पर ₹346.5 करोड़ का कर्ज़ है। वहीं, गर्ग पर ₹1.35 करोड़ की विवादित देनदारी है। गौरतलब है कि वह 7 चरणों में आयोजित हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के सबसे अधिक देनदारी वाले उम्मीदवार हैं।