कौन हैं मेक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुन्योस जिनसे ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने की शादी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मेक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुन्योस से शादी कर ली है और दोनों फरवरी में हनीमून से लौटे थे। मेक्सिको में जन्मीं मुन्योस टेलीविज़न होस्ट हैं और वह अमेरिका में 2022 में मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक की विजेता रह चुकी हैं। मुन्योस लग्ज़री कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स से संबंधित अपने स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।