कौन हैं यूपी की ऐथलीट पारुल चौधरी जिन्हें राज्य सरकार ने दिए ₹4.5 करोड़ व डीएसपी की नौकरी?
19वें एशियन गेम्स में 5000 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मेरठ की पारुल चौधरी को उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस में डीएसपी नियुक्त किया है और उन्हें ₹4.5 करोड़ दिए हैं। उन्होंने 19वें एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत भी जीता था। वह पश्चिमी रेलवे में टीटीई रह चुकी हैं।