कौन हैं यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी जिनकी मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में हुई रिहाई?
कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में उम्रकैद की सज़ा काट रहे यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई के आदेश दिए गए हैं। अमरमणि पहली बार 1996 में नौतनवा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे और वह लगातार चार बार इस सीट से विधायक रहे। वह राज्य में बीजेपी, बसपा व सपा सरकार के समय मंत्री रहे।