कौन हैं यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 के टॉपर आदित्य श्रीवास्तव?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 में लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। सिविल सेवा परीक्षा-2022 में श्रीवास्तव की 236वीं रैंक आई थी और वह हैदराबाद की पुलिस अकादमी में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। आईआईटी कानपुर से बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री कोर्स करने वाले श्रीवास्तव इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स में काम कर चुके हैं।