कौन हैं रंजन पई जो बायजू के स्वामित्व वाली 'आकाश' में कर सकते हैं ₹700 करोड़ का निवेश?

मणिपाल एजुकेशन ऐंड मेडिकल ग्रुप के चेयरमैन रंजन पई जल्द ही बायजू के स्वामित्व वाली आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ में ₹500-₹700 करोड़ निवेश कर सकते हैं। बायजू के शुरुआती निवेशकों में से एक पई ने कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (मणिपाल) से मेडिकल की पढ़ाई की है। उन्होंने मेलाका मणिपाल मेडिकल कॉलेज (मलेशिया) के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था।

Load More