कौन हैं रविदास मेहरोत्रा जिन्हें लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने लखनऊ से बनाया है उम्मीदवार?

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए लखनऊ से सपा द्वारा उम्मीदवार बनाए गए रविदास मेहरोत्रा फिलहाल लखनऊ मध्य सीट से विधायक हैं। अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रह चुके मेहरोत्रा जन-आंदोलनों के चलते 250 से अधिक बार जेल जा चुके हैं। 1989 में राज्य की तत्कालीन गृह मंत्री स्वरूप कुमारी बख्शी को हराकर मेहरोत्रा पहली बार विधायक बने थे।

Load More