कौन हैं राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल जो आरएलपी में हुईं शामिल?
राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल शनिवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में शामिल हो गईं। बीकानेर की रहने वाली प्रिया 2018-2020 तक लगातार 3 बार मिस राजस्थान रही हैं व उन्होंने पिछले साल थाईलैंड में 39वीं अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। प्रिया की 8-वर्ष की उम्र में शादी हो गई थी।