कौन हैं राजस्थान की प्रियन सेन जिन्होंने मिस अर्थ इंडिया 2023 का जीता है खिताब?

सीकर (राजस्थान) की 20-वर्षीय प्रियन सेन ने मिस अर्थ इंडिया-2023 का खिताब जीता है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वालीं प्रदेश की पहली लड़की हैं। मिस राजस्थान-2022 की फर्स्ट रनरअप रहीं प्रियन मेडिकल की स्टूडेंट हैं। प्रियन के परिवार में उनकी मां सुनीता सिंह और छोटा भाई है व उनके पिता का 2004 में निधन हो गया था।

Load More