कौन हैं राजस्थान के निश्चल मित्तल जिन्होंने यूपीएससी आईईएस 2023 परीक्षा में किया है टॉप?

भरतपुर (राजस्थान) निवासी निश्चल मित्तल ने यूपीएससी की इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (आईईएस) 2023 परीक्षा में देशभर में टॉप किया है। निश्चल ने 2020 में जयपुर से बीएससी और 2022 में दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रैजुएशन करने के बाद नेट-जेआरएफ क्वॉलिफाई किया था। निश्चल वर्तमान में मुंबई स्थित स्विस बैंक में बतौर ऑथराइज़्ड ऑफिसर कार्यरत हैं।

Load More