कौन हैं राजस्थान के हीरालाल सामरिया जो बने हैं पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त?
भरतपुर (राजस्थान) के पहाड़ी कस्बे के रहने वाले हीरालाल सामरिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी सामरिया ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से बीई सिविल (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। सामरिया के पिता नत्थी लाल सामरिया राजस्थान पुलिस में एडिशनल एसपी के पद से रिटायर हुए थे व उनका बेटा भी आईएएस अधिकारी है।