कौन हैं राजस्थान विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक व सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार?
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 1857 उम्मीदवारों में से 651 उम्मीदवार करोड़पति हैं जिनमें बीजेपी के 176 और कांग्रेस के 167 उम्मीदवार शामिल हैं। बकौल एडीआर, कांग्रेस उम्मीदवार रफीक मंडेलिया की संपत्ति सर्वाधिक ₹166 करोड़ जबकि बीएमपी उम्मीदवार लाभ चंद्र कुम्हार और बीएसएसएसएसपी की कुसुम लता की संपत्ति सबसे कम ₹500 है।