कौन हैं राजस्थान सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा जिन्होंने 5 साल में पहली बार पायलट से की मुलाकात?
राजस्थान में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने 5 साल में पहली बार पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम के को-चेयरमैन शर्मा पहले एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता भी रह चुके हैं। लोकेश 2020 में विधायकों के फोन टैपिंग विवाद के मामले को लेकर चर्चा में आए थे।