कौन हैं राजेंद्र गुढ़ा जिन्हें राजस्थान के राज्यमंत्री पद से किया गया है बर्खास्त?
राजस्थान के राज्यमंत्री पद से बर्खास्त किए गए राजेंद्र सिंह गुढ़ा राज्य की उदयपुरवाटी सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2018 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था और बाद में वह बसपा के सभी 6 विधायकों समेत कांग्रेस में शामिल हो गए थे। गुढ़ा ने 2020 के सियासी संकट के समय राज्य की कांग्रेस सरकार का साथ दिया था।