कौन हैं लिंडा याकारिनो जो एलन मस्क की जगह बन सकती हैं ट्विटर की नई सीईओ?
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर के सीईओ पद को लेकर मीडिया कंपनी एनबीसी यूनिवर्सल की ऐडवर्टाइज़िंग हेड लिंडा याकारिनो से बातचीत चल रही है। पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ चुकीं लिंडा ने स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म 'पीकॉक' को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हाल ही में एक ऐडवर्टाइज़िंग कॉन्फ्रेंस में एलन मस्क को होस्ट किया था।