कौन हैं लेखा वॉशिंगटन जिनके साथ रिलेशनशिप में हैं अभिनेता इमरान खान?
अभिनेता इमरान खान ने ऐक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन संग रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। उन्होंने मुख्य रूप से तमिल व तेलुगू फिल्मों में काम किया है और वह 'मटरू की बिजली का मंडोला' समेत कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'लेखा वॉशिंगटन स्टूडियोज़' की फाउंडर लेखा के पास लाइफस्टाइल प्रोडक्ट डिज़ाइन और फिल्म डायरेक्शन में डिग्री है।