कौन हैं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रमुख चेहरे?
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (7 मई) के प्रमुख चेहरों में गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), शिवराज सिंह चौहान (विदिशा) और दिग्विजय सिंह (राजगढ़) शामिल हैं। अन्य प्रमुख उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और डिंपल यादव हैं। वहीं, बारामती सीट से सुप्रिया सुले और उनके कज़न अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं।