कौन हैं वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ बसपा प्रत्याशी अतहर जमाल लारी?
बसपा ने यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अतहर जमाल लारी को उम्मीदवार घोषित किया है। लारी (66) बसपा से पहले जनता दल, सपा, अपना दल और दिवंगत मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल में रह चुके हैं। 1984 और 2004 में वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके लारी, वाराणसी के मूल निवासी हैं।