कौन हैं विश्व शतरंज चैंपियनशिप में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी गुकेश डी?
विश्व शतरंज चैंपियनशिप में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में हुआ था। गुकेश 2019 में भारत के सबसे युवा (12 साल, 7 महीने और 17-दिन) ग्रैंडमास्टर बने थे और वह 2022 में तत्कालीन विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे युवा चेस खिलाड़ी बने थे।