कौन हैं वे 33 सांसद जिन्हें आज लोकसभा से किया गया निलंबित?
लोकसभा की कार्यवाही बाधित करने को लेकर सोमवार को 33 विपक्षी सांसदों को शेष शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया। इनमें अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस), कल्याण बनर्जी (टीएमसी), ए राजा (डीएमके), दयानिधि मारन (डीएमके), अपरूपा पोद्दार (टीएमसी), प्रशून बनर्जी (टीएमसी), कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू), प्रतिमा मंडल (टीएमसी), के मुरलीधरन (कांग्रेस), अमर सिंह (कांग्रेस) और गौरव गोगोई (कांग्रेस) शामिल हैं।