कौन हैं शाम्भवी चौधरी जिन्हें एलजेपी (रामविलास) ने लोकसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार?
एलजेपी (रामविलास) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समस्तीपुर से शाम्भवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी जेडीयू नेता व राज्य के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी और श्री महावीर मंदिर स्थान न्यास समिति के सचिव और पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं। वह ज्ञान निकेतन स्कूल (पटना) की डायरेक्टर हैं।