कौन हैं शू फीहियोंग जो भारत में होंगे चीन के नए राजदूत?
चीनी विदेश मंत्रालय ने 'पीटीआई' को बताया है कि शू फीहियोंग (60) को भारत में चीन का नया राजदूत बनाया गया है। अफगानिस्तान में 2010-2013 और रोमानिया में 2015-2018 तक चीनी राजदूत रह चुके फीहियोंग की अधिकतर पोस्टिंग ऑस्ट्रेलिया और अन्य पश्चिमी देशों में हुई है। यूरोप के मामलों के विशेषज्ञ फीहियोंग 37-साल से राजनयिक के तौर पर कार्यरत हैं।