कौन हैं शैली ओबेरॉय जिन्हें 'आप' ने बनाया है दिल्ली के मेयर पद का उम्मीदवार?
एमसीडी चुनाव में पहली बार चुनाव लड़कर पूर्वी पटेल नगर (वॉर्ड नंबर-86) से जीतने वालीं शैली ओबेरॉय को 'आप' ने मेयर उम्मीदवार बनाया है। पीएचडी कर चुकीं 39-वर्षीय शैली पेशे से प्रोफेसर हैं और 2013 से 'आप' से जुड़ी हैं। इंडियन कॉमर्स असोसिएशन की सदस्य शैली ने बताया कि वह 'आप' की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकी हैं।