कौन हैं श्वेता शारदा जिन्होंने जीता मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का खिताब?
मुंबई में हुए ब्यूटी पैजेंट मिस डीवा यूनिवर्स 2023 का खिताब जीतने वालीं 22-वर्षीय श्वेता शारदा का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और वह 16-वर्ष की उम्र में मुंबई चली गई थीं। इग्नू से ग्रैजुएशन कर रहीं श्वेता ने 'डांस इंडिया डांस' समेत कई डांस रिऐलिटी शोज़ में भाग लिया। श्वेता एक म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं।