कौन हैं संत अमोघ लीला दास जिन पर इस्कॉन ने लगाया है बैन?
स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस पर बयानों को लेकर इस्कॉन द्वारा 1-माह के लिए बैन किए गए 43-वर्षीय संत अमोघ लीला दास एक आध्यात्मिक कार्यकर्ता और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इस्कॉन के साथ 12-वर्षों से जुड़े दास अभी इस्कॉन के द्वारका चैप्टर के वाइस प्रेसिडेंट हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके दास का जन्म लखनऊ के पंजाबी परिवार में हुआ था।