कौन हैं सांप पकड़ने में माहिर आदिवासी समुदाय के गोपाल और सदइयां जिन्हें दिया गया पद्मश्री?

केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को घोषित पद्म पुरस्कारों में तमिलनाडु के आदिवासी समुदाय इरुला के वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां भी शामिल हैं। पद्मश्री से सम्मानित यह जोड़ी पारंपरिक तरीकों से सांप पकड़ने के लिए मशहूर है। 2017 में उन्हें फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की तरफ से एक प्रोजेक्ट के लिए आमंत्रित किया गया था जहां उन्होंने 27 अजगर पकड़े थे।

Load More