कौन हैं सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार?
पंजाब पुलिस ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग और कनाडा में रहने वाला गैंगस्टर गोल्डी बरार शामिल हैं। बिश्नोई गैंग में शामिल बरार भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित है। वहीं, बिश्नोई राजस्थान की जेल में बंद है जिसके गैंग के दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में आपराधिक रिकॉर्ड हैं।