कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू जो हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे?
कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह कॉलेज के दिनों में ही कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की राज्य इकाई में शामिल हुए थे। 1998-2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुक्खू को 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।