कौन हैं सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध चुनाव जीतने वाले मुकेश दलाल?

बीजेपी के 62 वर्षीय मुकेश दलाल ने सूरत (गुजरात) लोकसभा सीट से निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। ओबीसी मोढ वणिक समुदाय से आने वाले मुकेश सूरत में बीजेपी के महासचिव हैं और सूरत नगर निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह पिछले 20 साल से सूरत पीपल्स को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक हैं।

Load More