विवादित बयान 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं' देने वाले सैम पित्रोदा (81) इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। अमेरिका में रहने वाले पित्रोदा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से कांग्रेस से जुड़े हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सलाहकार रह चुके पित्रोदा को राहुल गांधी का मेंटॉर माना जाता है।