कौन हैं सौरभ कुमार जिनका इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में हुआ है चयन?
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में चुने गए सौरभ कुमार बाएं हाथ के स्पिनर ऑल-राउंडर हैं। बागपत (यूपी) के रहने वाले 30-वर्षीय सौरभ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 68 मैचों में 290 विकेट लिए हैं और 2,061 रन बनाए हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 4-दिवसीय मैच में 6 विकेट लिए थे।