कौन हैं स्टैनफोर्ड के नए स्कूल के पहले डीन पद पर नामित भारतीय-अमेरिकी डाॅ. अरुण मजूमदार?
भारतीय-अमेरिकी प्रोफेसर डॉ. अरुण मजूमदार को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के नए स्कूल 'स्टैनफोर्ड डोर स्कूल ऑफ सस्टेनबिलिटी' का पहला डीन नामित किया गया है। मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले मजूमदार ने 1985 में आईआईटी-बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी स्नातक डिग्री ली है। उन्हें 2011-2012 के बीच अमेरिका में उप-उर्जा मंत्री पद के लिए भी नामित किया गया था।