कौन हैं स्नेहदीप सिंह कलसी जिनका 'केसरिया' गाने वाला वीडियो पीएम मोदी ने किया था शेयर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी में 'केसरिया' गाना गा रहे स्नेहदीप सिंह कलसी मुंबई में रहते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, गुजरात से स्कूली पढ़ाई और बी.टेक करने वाले स्नेहदीप वर्तमान में महिंद्रा फाइनेंस में डिप्टी मैनेजर हैं। उन्होंने बेंगलुरु से एमबीए किया है और कई प्रतियोगिताओं में गाना गा चुके हैं।