कौन हैं 'हीरामंडी' की अभिनेत्री शर्मिन सहगल के पति अमन मेहता जो हैं अरबपति परिवार के वारिस?

'हीरामंडी' की अभिनेत्री शर्मिन सहगल की शादी टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक अमन मेहता (31) से हुई है। वह टॉरेंट ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता के बेटे हैं जिनकी नेटवर्थ ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार $6.60 बिलियन है। अमन ने बोस्टन यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (अमेरिका) से एमबीए किया है।

Load More