कौन हैं ₹5,785 करोड़ की संपत्ति के साथ इस चुनाव में अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार चंद्रशेखर?
गुंटूर (आंध्र प्रदेश) लोकसभा सीट से टीडीपी उम्मीदवार चंद्रशेखर ने चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में ₹5,785 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति घोषित की है। पेशे से डॉक्टर व उद्यमी चंद्रशेखर एनआरआई हैं और वह लोकसभा चुनाव-2024 में अब तक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। चंद्रशेखर ने 2005 में पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) से इंटरनल मेडिसिन में एमडी की डिग्री हासिल की थी।