कौन-कौन हैं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार?
दक्षिणी गोवा से बीजेपी उम्मीदवार पल्लवी डेम्पो ₹1,361 करोड़ की संपत्ति के साथ लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण की सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके बाद गुना (एमपी) से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया (₹424 करोड़) व कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से कांग्रेस उम्मीदवार छत्रपति शाहू शहाजी (₹342 करोड़) हैं। एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार सुप्रिया सुले (₹166 करोड़) 10 सबसे अमीर प्रत्याशियों में शामिल हैं।