कौन-कौनसी पार्टी लोकसभा और विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के रुझानों में हैं आगे?
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा उप-चुनाव की मतगणना के ताज़ा रुझानों में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विधानसभा उप-चुनाव की मतगणना के ताज़ा रुझानों में सपा जबकि खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी आगे है। सरदारशहर (राजस्थान) विधानसभा सीट पर कांग्रेस, कुढ़नी (बिहार) विधानसभा सीट पर जेडी(यू) और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।