कौन-कौनसे एंड्रॉयड फोन में 24 अक्टूबर से बंद हो जाएगा वॉट्सऐप सपोर्ट?
24 अक्टूबर 2023 से कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। वॉट्सऐप के एफएक्यू पेज के मुताबिक, अगले महीने से एंड्रॉयड ओएस वर्ज़न 5.0 और उससे बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले एंड्रॉयड फोन में ही वॉट्सऐप सपोर्ट करेगा। वॉट्सऐप फिलहाल एंड्रॉयड ओएस 4.1 और उससे बाद वाले ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर काम कर रहा है।